Breaking News

हमारे बारे में


विलेज ईरा भारत का प्रमुख ग्रामीण मीडिया ब्रांड है जिसमें गाँवों से संबंधित समाचारों, सूचनाओं व मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। विलेज ईरा मासिक समाचार पत्र पर जहाँ भारतवर्ष के लाखों ग्रामीण पाठकों ने विश्वास जतााया है वहीं इसके डिजिटल ऑनलाइन संस्करण को भी दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। वेबसाईट पर भारत व दुनियाभर से रोजाना लाखों पाठक समाचार पढ़ रहे हैं। ग्राम पंचायतों में घर कर चुके भ्रष्टाचार के खात्मे व ग्रामीण युग की स्थापना के उद्देश्य के साथ ही ''विलेज ईरा'' ने फरवरी 2020 से पत्रकारिता जगत में दस्तक दी है। विलेज ईरा केवल ग्रामीण समाचार पत्र भर ही नहीं बल्कि गाँवों को भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी, डिजिटल व विकसित बनाने का एक मिशन है।
विलेज ईरा हिन्दुस्तान की पहली ऐसी मासिक पत्रिका है जो गाँव-गाँव गली-गली जाकर न केवल हर खबर पर पैनी नजर रख रही है अपितु गाँवों में घर कर चुकी सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी, भ्रूणहत्या, अंधविश्वास आदि पर भी जमकर प्रहार कर रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों व पंचायत प्रतिनिधियों का हौंसला बढ़ाया जा रहा है वहीं  भ्रष्टाचारी  पंचायतों व पंचायत प्रतिनिधियों की पोल खोली जा रही है। यही नहीं ''विलेज ईरा'' ग्रामीणों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर उन्हें सरकार व अफसरशाही तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है जो इसके लिए वास्तविक जिम्मेदार हैं। पाठकों का सहयोग रहा तो गाँवों रूपी तालाब को गंदा कर रही उन सभी सड़ी मछलियों को बाहर निकाल फेंकने में सरकार व प्रशासन की मदद करना भी हमारा मुख्य मिशन है। सराहनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मान दिलाने के लिए भी हम आवाज उठाएंगे। आम आदमी के जायज हक की लड़ाई में भी ''विलेज ईरा'' हर समय तैयार है। गाँव हमारी आन-बान और शान हैं और गाँववासी हमारा परिवार। हमारी कोई व्यापारिक लालसा नहीं है और न ही हमें किसी से कोई प्रतिस्पर्धा करनी है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ आपको गाँवों का असल आईना दिखाना है। हमारा मकसद हर ग्रामीण तक हर उस सरकारी योजना की जानकारी पहुंचाना है जो आपके लिए बनी है और जानकारी के अभाव में आप उसका लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। हमारा मकसद आप तक सही व सटीक जानकारी पहुंचाना है, हमारा मकसद आपको हर पल जागरूक करना है। हमारा मकसद आपको सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली झूठी खबरों से सचेत करना है। हमारा मकसद आपको जागरूक कर अपराधियों के चंगुल में फंसने से बचाना है। हमारा मकसद भ्रष्टाचार पर प्रहार है। हम हर उस भ्रष्टाचारी की पोल खोलने का प्रयास करेंगे जो किसी भी तरीके से सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर चपत लगा रहा है, चाहे वह क्लर्क, बाबू, चौकीदार है या फिर अपने आप में कितना ही बड़ा सफेदपोश या फन्ने-खां।  व्यापारिक लालसाओं से दूर व लीक से हटकर हम हर उस सामग्री को प्रमुखता देंगे जिसका सीधा ताल्लुक आपके घर-परिवार, गांव, शहर, देश-प्रदेश के विकास व भविष्य की योजनाओं से है। समाज में विस्मृत होते जा रहे नैतिक मूल्यों को पुनर्जीवित करना भी हमारा मकसद है। इसी वादे के साथ ''विलेज ईरा'' अपने सुनहरे सफर की शुरूआत की है। हम चाहते हैं कि हमारे सुधी पाठक भी हर मुद्दे पर उठी  ''विलेज ईरा''  की आवाज के साथ अपनी आवाज मिलाएं। हमें और ज्यादा फख्र उस समय होगा जब हमारा सुधी पाठक भी इस स्वर्णिम व यादगार सुहाने सफर में एक आईना बनकर, एक दोस्त और एक गाइड का रोल निभाए। आपकी पसंद भी हमारे लिए सर्वोपरी है। आप सबके प्यार से ही हमें उर्जा मिलेगी और हम तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम हर समय तत्पर रहेंगे। आप पत्रिका में कुछ बदलाव चाहते हैं या कुछ स्पेशल पाठ्य सामग्री चाहते हैं तो आप हमें अपनी राय ई-मेल villageeramedia@gmail.com या व्हाट्सअप 9050260147 व 8295860147 पर दे सकते हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि ''विलेज ईरा'' आपके इस भरोसे को कायम रखेगी। हमें उम्मीद है कि आपका भरोसा हमें ज्यादा सजग, जिम्मेदार और निष्पक्ष बनाए रखेगा।
                                                                                                                                 
                                                                                                                              

1 comment:

  1. श्रीमान जी,
    नमृ निवेदन है कि मैं संदीप भाटिया, ग्राम पंचायत बदोपुर, तहसील नारनौल, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा का रहने वाला हूं
    मेरे घर के पास से गुजरने वाले रास्ते को कब्जा कर रखा है जिससे हमें आने जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
    अतः आप से प्रार्थना है कि इस समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएं।
    धन्यवाद जी

    ReplyDelete

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |