Breaking News

हनीप्रीत के पूर्व पति व ससुर को डेरा सच्चा सौदा की तरफ से नहीं मिली कोई धमकी, झूठी निकली शिकायत


विलेज ईरा। विक्रांत सैनी                                                                                                                                                पानीपत। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के पूर्व पति व ससुर को मिली धमकी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता का बोबी गुप्ता के साथ दुकान का लेन-देन था। जिसमें एक सरपंच को बीच में लेकर बोबी गुप्ता द्वारा विश्वास गुप्ता से बात की गई और उसकी बात सरंपच से कराई गई। जिसके बाद विश्वास गुप्ता के पिता से सरंपच द्वारा बात की गई, जिस पर उसे लगा कि उसको धमकी दी जा रही है और यह धमकी बाबा राम रहीम की तरफ से दिलवाई गई है। एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि बोबी गुप्ता व विश्वास गुप्ता की कपड़े की दुकान थी। जिसको लेकर उनका लेनदेन चल रहा था। 2 दिन पहले बोबी गुप्ता व ब्राह्मण माजरे का सरपंच मुनीष शर्मा दोनों साथ बैठे थे। जिसके बाद बोबी गुप्ता ने विश्वास गुप्ता को फोन किया और लेनदेन के बारे में बात की। बात करने के बाद बोबी ने सरपंच से बात कराई। विश्वास गुप्ता ने अपने पिता से बातचीत करने को कहा। उसके बाद सरंपच ने उसके पिता से बात की। मगर उसके पिता के पास अचानक अज्ञात नंबर से फोन गया, जिसे वह डेरा समर्थक द्वारा धमकी देना समझ गया और पिता-पुत्र द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने चारों को बुला कर मामला सुलझा दिया, जिसके बाद इस मामले में समझौता हो गया।


गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

https://www.villageera.in/

विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                                                                                                                                                                                               विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

https://www.facebook.com/groups/villageeramagazine

विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

 https://twitter.com/VillageEra


No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |