Breaking News

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र नेहरा को लारेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी रंगदारी

  •   पुलिस अधिक्षक को दी शिकायत में सुरेंद्र नेहरा ने की सुरक्षा की मांग, ओढ़ां पुलिस ने शुरु की जांच          
  •  कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री रहे जगदीश नेहरा के पुत्र हैं सुरेंद्र नेहरा                                                     
  •  को-ओप्रेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन रह चुके सुरेंद्र नेहरा ने अपनी व परिवार की चिंता जताते हुए मांगी सुरक्षा                                          

चंद्रमोहन शर्मा। विलेज ईरा                                                                                                                                       सिरसा।  दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में आतंक का पर्याय बने कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग द्वारा को-ओप्रेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री रहे जगदीश नेहरा के पुत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेहरा को धमकी दिए जाने व रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। (Lawrence-Bishnoi-gang-threatens-senior-Congress-leader-Surendra-Nehra) सुरेंद्र नेहरा ने सिरसा पुलिस अधिक्षक को शिकायत देकर अवगत करा दिया है जिस पर ओढ़ां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह नेहरा ने अपने स्वंय व परिवार के लिए उचित सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है। दी शिकायत में कांग्रेस नेता सुरेंद्र नेहरा ने बताया है कि यह धमकी उन्हें 16 जनवरी को मिली है। खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश बताते हुए गोल्डी बराड़ ने उनसे रुपयों की मांग की है। शिकायत में सुरेंद्र नेहरा ने बताया कि इससे पहले 15 जनवरी को उनके मोबाईल पर तीन-चार बार मिस कॉल आई। इसके बाद 16 जनवरी को कॉल आई। जिसमेंं गोल्डी बराड़ नाम के शख्स ने बताया कि वह लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। गोल्डी ने उनसे रुपयों की मांग की। सुरेंद्र नेहरा ने अपनी व परिवार की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। ओढ़ां पाुलिस ने मामला दर्ज करके शिकायतकर्ता द्वारा दी गई फोन रिकॉर्डिंग व साइबर सेल से मोबाइलों की कॉल डिटेल निकलवा कर जांच शुरु कर दी है। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र नेहरा के पिता जगदीश नेहरा कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री रह चुके  हैं।                                                                                   

खौफ का दूसरा नाम है कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग 2016 में कांग्रेस नेता की हत्या से आया सुर्खियों में                             उत्तर भारत के 6 से अधिक राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग आतंक का दूसरा नाम है। बताया जा रहा है कि इस कुख्यात गैंग में 600 से ज्यादा बदमाश शामिल हैं। गैंग के सरगना लारेंस बिश्नोई पर वर्ष 2016 में एक कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप भी लगा था। इस गैंग ने फेसबुक के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अभी हाल ही में सितंबर 2021 में इस कुख्यात गैंग के बिश्नोई, फ्राइडे व संपत्त नेहरा समेत 9 बदमाशों पर पुलिस ने चार्जशीट दायर कर मकोका की धाराएं लगाई थी। पहली बार कॉलेज से गैंग बनाने वाले इस कुख्यात बदमाश बिश्नोई पर 25 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज हैं।           

गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

https://www.villageera.in/

विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                 

विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

https://www.facebook.com/groups/villageeeranews

विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

https://twitter.com/VillageEra       

विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें                          

https://www.youtube.com/channel/UCM58Tgi-eFFG4PKBWg3fOgg                                                              

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |