Breaking News

कोरोना से जंग में जी-जान से जुटे डेरा सच्चा सौदा सेवादार, इन्सानियत की सेवा कर रहे ‘इन्सां’

  • असंध के नामचर्चा घर जबाला में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग द्वारा आयोजित कैंप में लगाई गई वैक्सीन

राहुल पाल। विलेज ईरा 

असंध/करनाल। कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन का प्रकोप देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर प्रदेश सरकार भी अलर्ट है एवं सभी जिलों में सख्ती से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करवा कोरोना को हराने के लिए प्रयासरत है। बुधवार को करनाल में 437 नए केस पाए गए व 359 कोरोना संक्रमित लोग ठीक होकर घर चले गए।  स्वास्थ्य विभाग भी ल गातार वेक्सीनेशन के लिए निर्देश जारी कर रहा है। इसी के चलते डेरा सच्चा सौदा भी कोरोना को हराने में स्वास्थ्य विभाग का पूर्णतया सहयोग करने में जुटा है। बुधवार को भी डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पवित्र अवतार माह की खुशी में ब्लॉक असंध के नामचर्चा घर जबाला में सेवादारों की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग द्वारा नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन कैंप लगवाया गया। जहां 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। ब्लॉक भंगीदास धर्मसिंह इन्सां ने बताया कि कैंप मे नागरिक अस्पताल असंध अबोहर के स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि यह नामचर्चा घर में वेक्सीनेशन का यह दूसरा कैंप है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जैसे भी मानवता भलाई के कार्यों के लिए साध-संगत का मार्गदर्शन करते हैं। सेवादार भी एकजुटता के साथ प्रशासन के सहयोग से मानवता भलाई कार्य करते हंै। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से अनुराधा, सुष्मा व अनिल एवं सेवादारो मे हिष्म इन्सां, सुरेश इन्सां, राम अवतार इन्सां, धर्मसिंह इन्सां, बलवान इन्सां, रमेश इन्सां सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भाई-बहन आदि सेवादारों का सराहनीय सहयोग रहा। 

गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

https://www.villageera.in/

विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                 

विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

https://www.facebook.com/groups/villageeeranews

विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

https://twitter.com/VillageEra       

विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें                          

https://www.youtube.com/channel/UCM58Tgi-eFFG4PKBWg3fOgg

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |