पंचायत चुनाव बड़ी अपडेट : 30 सितंबर से पहले एक ही चरण में होंगे पंचायत चुनाव, बीसीए आरक्षण पर भी साफ हुई तस्वीर, जानें आज क्या कहा राज्य चुनाव आयुक्त ने
- बीसीए की सीटों को सामान्य मानकर कराए जाएंगे चुनाव
मनीष जांगड़ा। विलेज ईरा
रेवाड़ी/महेंद्रगढ़। हरियाणा में पंचायत चुनाव एक ही चरण में होंगे और 30 सितंबर से पहले हर हाल में पूरे करवा लिए जाएंगे। (Haryana-Panchayat-elections-will-be-held-in-a-single-phase-before-30-September) आज यह दावा किया है राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने। शनिवार को रेवाड़ी पहुंचे राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वार्ड आरक्षण के लिए किए गए ड्रा के तहत बीसीए की सीटों को सामान्य मानकर चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही चुनाव में बीसीए वर्ग के लिए आरक्षण का निर्णय ट्रिपल लेयर टेस्ट के बाद ही तय हो सकेगा।
चुने हुए पार्षद ही करेंगे करेंगे जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चेयरमैन का चुनाव
चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। इसके तहत पहले जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव होंगे। इसके बाद सरपंचों और पंचों के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चेयरमैन का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं होगा। दोनों के चुने हुए पार्षद ही चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
कोरोना के चलते चुनाव करीब डेढ़ वर्ष लेट
राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना के चलते पहले ही चुनाव करीब डेढ़ वर्ष लेट हो चुके हैं। अब सितंबर माह के अंत तक यह चुनाव करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त इन चुनावों की सभी तैयारियों पूरी कर चुका है। फाइनल डेट का निर्धारण प्रदेश सरकार को करना है। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ औप मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को इन चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिला सचिवालय पहुंचने पर डीसी अशोक कुमार गर्ग व अन्य अधिकारियों ने चुनाव आयुक्त का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डीसी आफिस में अधिकारियों की बैठक ली।
सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें यमुनानगर तो सबसे कम फरीदाबाद में
वहीं हरियाणा के राज्यपाल ने भी 30 सितंबर तक प्रदेश में पंचायत चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। महामहिम ने जिला कुरुक्षेत्र के खंड लाडवा की ग्राम पंचायत समालखा को छोड़कर सभी पंचायतों के चुनाव करवाने के निर्देश राज्य सरकार को दिए हैं। इस बार हरियाणा प्रदेश मे 23 ग्राम पंचायतें अधिक होंगी। पीछले चुनावों के दौरान कुल 6205 ग्राम पंचायतें थीं, इस बखर जिनकी संख्या बढाकर अब 6228 कर दी गई है। हालांकि, अभी तक सिसाय, बास को नगर पालिका से दोबारा से ग्राम पंचायत बनाने और हेली मंडी और पटौदी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने के लिए आसपास के 10 गांवों में इसमें मिलाने का प्रस्ताव है। चुनाव से पहले इनके फाइनल होने के बाद ही कुल ग्राम पंचायतों की स्थिति साफ हो सकेगी। आयोगानुसार, हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, पंचायत समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है। सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें यमुनानगर में जिले में 490 हैं, और सबसे कम फरीदाबाद जिले में 100 हैं।
केवल पंच के चुनाव होंगे बैलेट पेपर से
ध्यान रहे कि आयोग ने फैसला लिया है कि इस केवल पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे और सरपंच, ब्लाक समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदाताओं को ईवीएम के बटन दबाकर टी की अवाज निकलवानी होगी। पिछली बार पंचकूला और रेवाड़ी में इसका प्रयोग किया गया था जो सफल रहा था। इन दोनों जिलों में केवल पंच के चुनाव बैलेट पेपर से हुए। तीनों पदों के लिए 42 हजार ईवीएम मशीनों की जरूरत होगी, जबकि बाकि बची हुई मशीनों से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समय आयोग के पास करीब 73 हजार इवीएम हैं।
पहली बार एक हजार वोटों पर होगा एक बूथ
पहली बार राज्य में 500 वोटों की जगह पर 1000 वोटों पर एक बूथ बनाने की योजना है। आइडिया यह भी है कि प्रदेश में 14 हजार बूथ बनाएंगे। ईवीएम मशीनें स्टॉक में हैं। पहली बार राज्य में 500 वोटों की जगह पर 1000 वोटों पर एक बूथ बनाने की योजना है। आइडिया यह भी है कि प्रदेश में 14 हजार बूथ बनाएंगे। ईवीएम मशीनें स्टॉक में हैं।
बाहर से भी मंगवाई गई हैं ईवीएम
लगभग 30 हजार मशीनें गुजरात चुनाव आयोग से ली गई हैं, जबकि शेष भारतीय निर्वाचन आयोग से ली गई हैं। हरियाणा में होने वाले पंचायती संस्थाओं के चुनाव में करीब 50000 मशीनों की जरूरत की संभावना है। हाल ही में सपन्न निकाय चुनाव के चलते मशीनें जिलों में रखी हुई हैं और जरूरत पड़ने पर वहीं से गांवों में मशीनें भेज दी जाएंगी।
जानें हरियाणा में कितने पदों पर होना है चुनाव
ग्राम पंचायत पंचायत समिति जिला परिषद
अंबाला 400 122 15
भिवानी 312 144 22
चरखी दादरी 165 88 11
फरीदाबाद 100 60 10
फतेहाबाद 259 143 18
गुरुग्राम 166 72 10
हिसार 304 217 30
झज्जर 247 137 18
जींद 300 187 25
कैथल 277 153 21
करनाल 395 200 25
कुरुक्षेत्र 403 135 17
महेंद्रगढ़ 343 151 19
नूंह 325 188 25
पलवल 263 134 20
पंचकूला 135 42 10
पानीपत 178 134 17
रेवाड़ी 365 143 18
रोहतक 142 109 14
सिरसा 341 186 24
सोनीपत 318 193 24
यमुनानगर 490 142 18
कुल 6228 3080 411
यह भी पढेंउठो, जागो हरियाणा पुलिस ! अब तोड़ डालो खनन माफियाओं और उनके आका सफेदपोशों की कमर
गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें
विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक
https://www.facebook.com/www.villageera.in/
विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन
https://www.facebook.com/groups/villageeeranews
विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें
https://twitter.com/VillageEra
विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें
No comments