Breaking News

हिसार में पिछले में कई घंटों से झमाझम बरसात, लोहारी राघो के कई घरों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी, देखें तस्वीरें व वीडियो


प्रयाग डोडा। विलेज ईरा

हिसार। वीरवार तड़के से जिला हिसार समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बरसात लगातार जारी है। (Heavy-rain-in-Hisar-water-entered-many-houses-of-Lohari-Ragho) कई घंटों से लगातार चल रही मुसलाधार बरसात के कारण हिसार व हांसी के नीचले हिस्सों तथा कई गाँवों में पानी भर गया। गाँव लोहारी राघो में भी अचानक आई इस बरसात से कई घर डूब गए हैं जिससे उन्हें काफी परेशानि यों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात लगभग एक बजे शुरू हुई बरसात रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दोपहर 11 बजे तक भी बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होती रही। तेज  ब ारिश के चलते हाल यह था कि गाँवों और शहरों की कई गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे राहगिरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकानों में बारिश का पानी भरने से लोगों के घरों में रखा सामान खराब हो गया। लोग घरों से पानी निकालने की मशक्कत में जुटे दिखाई दिए। बरसाती पानी घुसने से गाँव लोहारी राघो निवासी महाबीर पुत्र दलीपा के घर भी हजारों का नकसान हुआ है। घर में एक टाईम का चून भी नहीं बचा है कि परिवार के लोग एक वक्त का खाना भी खा सकें। इसके अलावा हिसार शहर व कई गाँवों के और भी कई निचले क्षेत्रों में घरों में पानी भरने की खबरें मिल रही हैं।

यह भी पढें

उठो, जागो हरियाणा पुलिस ! अब तोड़ डालो खनन माफियाओं और उनके आका सफेदपोशों की कमर

गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

https://www.villageera.in/

विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                 

विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

https://www.facebook.com/groups/villageeeranews

विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

https://twitter.com/VillageEra       

विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें                          

https://www.youtube.com/channel/UCM58Tgi-eFFG4PKBWg3fOgg

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |