Breaking News

मॉडर्न स्कूल भोजावास के होनहारों ने फिर लहराया परचम, सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

मनीष जांगड़ा। विलेज ईरा 

महेंद्रगढ़/कनीना। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं के नतीजों में इस बार फिर मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। (Modern-School-Bhojawas-CBSE-12th-exam-result-was-100-percent) विद्यालय के 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । वर्ष 2021-22 की सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में विद्यालय के 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें अंशु पुत्री मुकेश कुमार 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया जबकि 93.4 फीसद अंकों के साथ संगीता पुत्री पीरु राम दूसरे तो 90.2 फीसद अंकों के साथ शीतल पुत्री कृष्ण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। मॉडर्न स्कूल के 3 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जबकि 14 विद्यार्थियों ने 80 फीसद से अधिक तो 32 विद्यार्थियों ने 70 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार 60 फीसद से अधिक अंक प्राप्त कर 51 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने पर संस्था के निदेशक राजकुमार यादव, हवा सिंह यादव ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। संस्था के निदेशक हवा सिंह यादव ने विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने पर 12वीं कक्षा को पढ़ाने वाले समस्त शिक्षकों का धन्यवाद किया और उनके मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सारी सफलता का सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को जाता है। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य मनोज कुमार, सोनिका देवी, प्राचार्य दिनेश कुमार,उप प्राचार्य अनिल कुमार, वरिष्ठ अध्यापक विजय कुमार, राम सिंह, हेमंत कुमार, राकेश कुमार, वरिष्ठ अध्यापिका शकुंत शहरावत , पूनम, प्रियंका, कल्पना, प्रिया तथा समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढें

उठो, जागो हरियाणा पुलिस ! अब तोड़ डालो खनन माफियाओं और उनके आका सफेदपोशों की कमर

गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

https://www.villageera.in/

विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                 

विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

https://www.facebook.com/groups/villageeeranews

विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

https://twitter.com/VillageEra       

विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें                          

https://www.youtube.com/channel/UCM58Tgi-eFFG4PKBWg3fOgg       

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |