Breaking News

हरियाणा पंचायत चुनाव-2022 : पंचायती/सरकारी जमीन व जोहड़ कब्जाने वालों को चुनाव से पहले ही बाहर निकाल फैकें, जानें कैसे

                                हरियाणा पंचायत चुनाव-2022 

संदीप कम्बोज। विलेज ईरा 

चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा में पंचायत चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है। सुनने में आ रहा है कि प्रदेश के गाँवों में कई ऐसे लोग भी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं जिन्होंने गाँव की बेशकीमती पंचायती/सरकारी जमीनों व जोहड़ों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। (Panchayati-government-land-and-johad-grabbers-will-not-be-able-to-contest-panchayat-elections) यदि ऐसे लोग चुनाव जीत जाते हैं तो वे आपके गाँव में किस तरह का सुधार करेंगे, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। बिना किसी पद पर रहते हुए ही जब वे आपके गाँव की पंचायती/सरकारी जमीन व जोहड़ों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं तो पंचायत चुनाव जीतने के उपरांत वे आपके गाँव का भला कितने बढ़िया तरीके से करेंगे, यह किसी से छिपा नहीं है। विलेज ईरा आज आपको बताने जा रहा है एक ऐसा तरीका जिस पर अमल करके आप पंचायती जमीन कब्जाधारकों को पंचायत चुनाव से पहले ही ब ाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। चुनाव आयोग का नियम है कि पंचायत चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार न ही तो किसी बैंक का डिफाल्टर हो, न ही उसका बिजली बिल आदि बकाया हो और न ही उसने पंचायती/ सरकारी जमीन या जोहड़ों पर अवैध कब्जा किया हो। यदि आपके गाँव में कोई भी ऐसा व्यक्ति चुनाव में पर्चा दाखिल करता है जिसने पंचायती/ शामलाती जमीन या जोहड़ों पर अवैध कब्जा किया हुआ है तो आप उसके खिलाफ चुनाव आयोग में या संबंधित चुनाव अधिकारी को शिकायत देकर उसका नामांकन रद्द करवा सकते हैं। पंचायती जमीन व जोहड़ लूटने वाले डकैतों को तो आप चुनाव से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। आपकी एक शिकायत पर उसका पर्चा तुरंत रद्द होगा और वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को देना होता है एफिडेविट

बता दें कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को एक बयान हल्फिया देना होता है जिस पर उसके किसी तरह के मुकदमा दर्ज न होने, किसी बैंक का डिफाल्टर न होने, बिजली बिल अदा करने व गाँव की पंचायती/सरकारी जमीन व जोहड़ों आदि पर अवैध कब्जा न किए होने की शर्तें लिखी होती हैं। अब यदि किसी उम्मीदवार ने गाँव की  पंचायती/सरकारी जमीन व जोहड़ों आदि पर अवैध कब्जा कर रखा है और वह झूठा शपथ पत्र देकर नामांकन भर देता है तो आप उसके द्वारा किए अवैध कब्जे के फोटो, वीडियो व अन्य साक्ष्यों सहित संबंधित चुनाव अधिकारी, अपने  क्षेत्र के एसडीएम या जिला उपायुक्त को शिकायत कर सकते हैं। आपकी शिकायत पर उसका पर्चा तुरंत रद्द होगा और वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा।

पंचायती जमीन व जोहड़ कब्जाने वाले उम्मीदवारों पर रखें पूरी नजर 

सुनने में आया है कि हरियाणा के अधिकतर गाँवों में पंचायती जमीन व जोहड़ोें को लूटने वाले डकैत चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो रहे हैं। पंचायती जमीन व जोहड़ोें को लूटने वाला कोई डकैत पंच, सरपंच बनने की फिराक में है तो कोई ब्लॉक समिति सदस्य तथा जिला पार्षद। हर गाँव के ग्रामीण का यह दायित्व बनता है कि वे इस बार के पंचायत चुनाव में अपने-अपने गाँव में चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों पर नजर रखें और इस प्रकार के डकैतों को चुनाव लड़ने से पहले ही बाहर निकाल फैकें। तभी आपके गाँव का भला हो सकता है। क्योंकि यदि पंचायती जमीन लूटने वाले ये डकैत पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला पार्षद बन गए तो अ ापके गाँव की पंचायती जमीनों व जोहड़ों से अवैध कब्जे कभी नहीं छूट पाएंगे। जब आपकी पंचायत में ही पंचायती जमीन व जोहड़ोें को लूटने वाले डकैत होंगे तो आपके गाँव का सबसे अहम काम(पंचायती/सरकारी जमीनों व जोहड़ों से अवैध कब्जे हटवाना) कैसे हो पाएगा और आपके गाँव में विकास कैसे संभव होगा?

हरियाणा पंचायत चुनाव से संबंधित पल-पल के समाचार/सूचनाएं प्राप्त करने के लिए नीचे दिए हमारे हमारे फेसबुक पेज को फोलो करें

    https://www.facebook.com/groups/705130596897919

      हरियाणा पंचायत चुनाव से संबंधित पल-पल के समाचार/सूचनाएं प्राप्त करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके हमारा whatsapp ग्रुप ज्वाईन करें                                                                                                         https://chat.whatsapp.com/DN1be2VPHAY3TIaZVmcYzs    

           
       गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

      https://www.villageera.in/

      विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

      https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                 

      विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

      https://www.facebook.com/groups/villageeeranews

      विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

      https://twitter.com/VillageEra       

      विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें        

      No comments

      होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |