Breaking News

सिरसा की राजनीति में आया नया मोड़, एचएसएससी के पूर्व चेयरमैन अमीर चावला ने कांग्रेस से मिलाया हाथ

  • हरियाणा में पहले से ज्यादा मजबूत हुई कांग्रेस, कांग्रेसियों में खुशी की लहर 
  • पार्टी के विस्तार के लिए झोंक देंगे पूरी ताकत : अमीर चावला 



                                                                            चंद्रमोहन शर्मा। विलेज ईरा 


पंचकूला/सिरसा।
 इनेलो का गढ़ कहे जाने वाले सिरसा  की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। सिरसा की राजनीति में ईमानदार व बेदाग छवि  के साथ अपनी अलग पहचान रखने वाले कद्दावर नेता एचएसएससी के पूर्व चेयरमैन अमीर चावला ने आज कांग्रेस से हाथ मिला लिया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान उदय भान व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज यहां पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अमीर चावला को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा समेत सभी कांग्रेस  विधायक  मौजूद रहे। अमीर चावला हरियाणा का एक जाना पहचाना व बड़ा चेहरा हैं जिसके आने से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। कांग्रेस में आने के सवाल पर अमीर चावला ने कहा कि हरियाणा के तीव्र विकास के लिए अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए जनता अब कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर अमीर चावला का स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत हुई है। इसका फायदा आने वाले विधानसभा चुनावों में मिलेगा। इस अवसर पर अमीर चावला ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी, वे उसी के अनुसार कार्य करेंगे तथा पार्टी के विस्तार में पूरी ताकत झोंक देंगे। उल्लेखनीय है कि अमीर चावला इनेलो से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इनेलो सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2000 से 2006 तक वे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 

सिरसा समेत हरियाणा में मिलेगा कांग्रेस को बल

बता दें कि अमीर चावला हरियाणा के वो कद्दावर नेता हैं जो समाजसेवा की जीती जागती मिसाल हैं।समाज के हर तबके की भलाई के लिए सालों से नि:स्वार्थ सेवा कार्य करते आ रहे अमीर चावला समाज सेवा और राजनीति का प्रतिबिंब भी कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं। अमीर चावला की एक खास बात यह कि वे इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया में बिना किसी लोक दिखावे समर्पित भाव से सेवा कार्यों में तल्लीन रहते हैं। इनेलो की पूर्व सरकार में वर्ष 2000 से 2006 तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में चेयरमैन के पद पर रहते हुए हरियाणा के लगभग 45 हजार लोगों को सरकारी रोजगार दिया वह भी बिना किसी भेदभाव के। उनका पूरा कार्यकाल बेदाग छवि का रहा है। हजारों लोगों के घरों में अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोजगार रूपी दीपक जलाकर हजारों घरों को रोशन किया। यहीं से उनकी समाज सेवा का कार्य प्रारंभ हो जाता है और यहीं से उन्हें राजनीति और समाज सेवा का प्रतिबिंब कहा जाने लगा। अमीर चावला ने सिरसा जिले में श्री राम हॉस्पिटल ट्रस्ट के नाम से हॉस्पिटल का गठन किया जो आज भी अपनी सेवा नि:शुल्क देता आ रहा है। इस अस्पताल में अभी तक पंजाब,हरियाणा, राजस्थान के हजारों लोगों के मोतियाबिंद के आॅपरेशन नि: शुल्क किए जा चुके हैं। अमीर चावला के कांगे्रस पार्टी में आ जाने से निश्चय ही हरियाणा में कांग्रेस को बल मिलेगा।

हरियाणा में अब मिलेगी कांग्रेस को मजबूती 

समाजसेवा के सिलसिले को जारी रखते हुए अमीर चावला ने सिरसा जिले में श्री राम हॉस्पिटल ट्रस्ट के नाम से हॉस्पिटल का गठन किया जो आज भी अपनी सेवा नि:शुल्क देता आ रहा है। इस अस्पताल में अभी तक पंजाब,हरियाणा, राजस्थान के हजारों लोगों के मोतियाबिंद के आॅपरेशन नि: शुल्क किए जा चुके हैं। अपने माता-पिता की  याद में हॉस्पिटल का गठन कर अमीर चावला ने समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि मां बाप से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं। समाजसेवा के रस्ते जो उन्होंने अमीर चावला को दिखाएं उन्हीं रास्ते पर चलते हुए आज वह समाज सेवा लगातार करते आ रहे हैं। अमीर चावला के कांग्रेस पार्टी में आ जाने से निश्चय ही हरियाणा में कांग्रेस को बल मिलेगा।                                                                                                                                                                                                                                                 

 यह भी पढें...

समाजसेवा और राजनीति का प्रतिबिंब हैं अमीर चावला

हरियाणा : गाँवों के चौकीदारों को भी मिलेगा ईपीएफ का लाभ

हरियाणा में अब अविविाहित, विधुर या तलाकशुदा सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगी ‘चाइल्ड केयर लीव’(सीसीएल)

हरियाणा : गाँवों में अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों, गुंडों व बदमाशों की अब शामत, हर गाँव में तैनात होंगे पुलिस कांस्टेबल

हरियाणा की पंचायतें होंगी पॉवरफुल, गाँव में एक से ज्यादा व पानी के अवैध कनेक्शन काटने समेत मिले कई नए अधिकार

क्या आपके गाँव का सरपंच घोटालेबाज है? क्या गाँव में विकास के लिए आया पैसा विकास कार्यों पर ही खर्च हुआ है, यहाँ देखें हर गाँव के विकास कार्यों की पूरी कुंडली

गाँव के विकास कार्यों में हुआ है घोटाला या किसी ने कब्जा ली है पंचायती जमीन, गाँव में किसी भी तरह की गड़बड़ी की यहां करें Online शिकायत

हरियाणा : गाँवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेंगे कलस्टर, बनेंगी पानी समितियां, खुलेंगी ई-लाईबे्ररी, जानें गाँवों में विकास के लिए ओर क्या है सरकार का प्लान

हरियाणा के गाँवों में अब जाति व संप्रदाय के नाम पर नहीं होगा धर्मशालाओं का नाम , पूर्व में जातियों के नाम पर रखी धर्मशालाएं भी कहलाएंगी डा. भीमराव अंबेडकर भवन

हिन्दुस्तान की ग्राम पंचायतों के लिए रोल मॉडल है यह गाँव

देश का पहला गाँव जहाँ लगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

इस युवक की जिद्द ने गाँव को बना डाला रूरल टूरिज्म का हब

सरकारी फंड डकारने वाले भ्रष्टाचारियों को यहाँ पकड़वाओ, सरकार से सम्मान पाओ

90 प्रतिशत से अधिक बिजली बिलों का डिजिटल भुगतान करवाने वाली ग्राम पंचायतों को मिलेंगे 2 लाख रुपए

गाँवों के विकास पर डिप्टी सीएम का फोकस, दस हजार की आबादी वाले हर गाँव में लगेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

खेत या गाँव में आते-जाते समय भी कोई दुर्घटना हो तो भी सरकार देती है आर्थिक सहायता, पढ़ें क्या है पूरी योजना


गाँवों की धड़कन विलेज ईरा समाचार पत्र को पढ़ने के लिए जल्दी से लोगिन करें

https://www.villageera.in/

विलेज ईरा के फेसबुक पेज को लाईक व फोलो करने के लिए नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक

https://www.facebook.com/www.villageera.in/                                                                                 

विलेज ईरा के फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर करें ज्वाईन

https://www.facebook.com/groups/villageeeranews

विलेज ईरा से ट्विटर पर जुड़ें 

https://twitter.com/VillageEra       

विलेज ईरा के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राईब करें                          

https://www.youtube.com/channel/UCM58Tgi-eFFG4PKBWg3fOgg                   


No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |