Breaking News

राजेश वर्मा बने भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट के हरियाणा प्रदेश महासचिव


विलेज ईरा न्यूज ।

चंडीगढ़। भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पिहोवा निवासी ब्यूरो चीफ राजेश वर्मा को हरियाणा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट के संस्थापक अनिल कुमार गुप्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार तिवारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमोहन शर्मा व हरियाणा वरिष्ठ महासचिव संदीप कम्बोज ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे ईमानदारी एवं पूरी लगन के साथ कार्य करते हुए ट्रस्ट का विस्तार करेंगे। भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट के हरियाणा प्रदेश महासचिव मनोनित किए जाने पर राजेश वर्मा ने विश्वास दिलाया है कि ट्रस्ट द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है,वे उसे पूरी लगन और निष्ठा से निभाते हुए ट्रस्ट का विस्तार करेंगे। श्री वर्मा ने कहा कि वर्तमान की पत्रकारिता के दौर में अब मीडिया के लोगों पर भी उंगलियां उठने लगी हैं जिससे पूरा पत्रकार समाज बदनाम हो रहा है। इसके लिए हमें देखादेखी छोड़कर जिम्मेदारी पूर्ण पत्रकारिता करनी होगी। नियुक्ति उपरांत भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव ने कहा कि वे पत्रकार हितों के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे और सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे। गलत कार्य करने वालों का डटकर विरोध किया जाएगा, चाहे वो फिर मीडिया से ही क्यों ना हों

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |