Breaking News

किसान विश्राम गृह पिहोवा में शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा जिलाध्यक्ष जगीर मोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विलेज ईरा
पिहोवा /कुरुक्षेत्र, (ब्यूरो चीफ राजेश वर्मा )। 

किसान विश्राम गृह पिहोवा में शिवसेना हिंदुस्तान द्वारा जिलाध्यक्ष जगीर मोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्यातिथि  राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शिरकत की। पत्रवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे हरियाणा में शिवसेना हिंदुस्तान के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े कर सके। उन्होंने इसके लिए पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए। गुप्ता ने कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री योगीनाथ के सख्त प्रयासों से गैंगस्टरों का खात्मा हुआ है। उसी प्रकार पंजाब में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने अपने सांझे प्रयासों से खालिस्तान की विचारधारा रखने वाले अमृतपाल सिंह पर देशहित में कार्यवाही करते हुए उनकी कमर तोड़ने का कार्य किया है,जिसके लिए वो पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा पंजाब सरकार से उनके राजनीतिक वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन  उन्होंने केंद्र सरकार के साथ मिलकर आंतक का जिस प्रकार खात्मा किया उसके लिए शिवसेना हिंदुस्तान उनका खुले दिल से समर्थन करती है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की अमृतपाल सिंह के खेल का उसे गिरफ्तार करके खात्मा किया जाए,ताकि लोगों के दिलों से दहशत पुरी तरह खत्म हो सके।

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |