Breaking News

किशोर शर्मा बने पिहोवा प्रैस कल्ब पिहोवा के प्रधान

ब्यूरो चीफ राजेश वर्मा, विलेज ईरा।
 कुरुक्षेत्र/पिहोवा, 7 जनवरी  

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को पिहोवा प्रैस कल्ब पिहोवा (पंजीकृत) की एक विशेष बैठक कल्ब के प्रधान अनिल बागड़ी की अध्यक्षता में किसान विश्राम गृह में हुई जिसमें कल्ब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से किशोर शर्मा को पिहोवा प्रैस कल्ब पिहोवा का प्रधान मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त गगन सांगर को उप्र प्रधान, राज कश्यप को सचिव, रमेश गर्ग को कोषाध्यक्ष व जसपाल सिंह गिल को सह सचिव चुना गया वहीं अनिल बागड़ी को कल्ब का सरंक्षक बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान किशोर शर्मा ने कहा कि जो पदभार उन्हें कल्ब द्वारा सौंपा गया है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए कल्ब को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का हरसभंव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेश वधवा, सतनारायण गुप्ता, संजीव बंसल, रामपाल मलिक, देव पूर्णिमा, अभिषेक पूर्णिमा, शमशेर सैनी, जसविंद्र सिंह राज, मास्टर संत राम, संजय वर्मा, प्रवीण शर्मा, राजेश वर्मा, रंजीत आर्य, नितिन सांगर, रोहित बागड़ी, ब्रह्मसरूप गिल, जसबीर सिंह जस्सी मौजूद रहे।
फोटो संख्या : पिहोवा प्रैस कल्ब के नवनियुक्त प्रधान किशोर शर्मा व अन्य पदाधिकारी कल्ब सदस्यों के साथ। ............................................

No comments

होम | गोपनीयता | साईट जानकारी | विज्ञापन रेट | आर्काईव | अस्वीकरण | हमारे साथ काम करें | हमारे बारे में | हमसे संपर्क करें |